खरगोन जिले के बाड़ी में बाल श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर भव्या मित्तल को शिकायत कर अतिक्रमण हटाने की मांग की। शिकायतकर्ता गजानंद सावनेर सहित 50 से ज्यादा ग्रामीणों ने कहा कि बलाई समाज के बाल श्मशान की जमीन पर पंचायत ने तार फेंसिंग की थी। 16 जून को माजिद व मकबूल ने जेसीबी से उसे उखाड़कर फेंक दिया।