खरगौन: बिस्टान पुलिस ने गांजे की तस्करी करने के मामले में दो युवकों को किया गिरफ्तार, 23 किलो 100 ग्राम गांजा ज़ब्त
खरगोन जिले में गांजे की तस्करी पर पुलिस सख्त नजर रख रही है। इसी के चलते बाईक पर गांजे की तस्करी करने निकले दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े है। पुलिस ने दो युवकों से 23 किलो100 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 4 लाख 62 हजार रुपए आंकी गई है। बिस्टान थाना प्रभारी जितेंद्र बघेल ने बताया कि पुलिस ने बिना नंबर की बाईक सवार दो युवको को गिरफ्तार किया है।