खरगोन शहर में सोमवार को दिन भर की उमस के बाद अचानक मौसम बदला शहर में कुछ देर बारिश भी हुई । जिले के धूलकोट में क्षेत्र में एक घंटा जोरदार बारिश हुई। पहाड़ी क्षेत्र में जोरदार बारिश से नदी-नालों में बाढ़ आ गई। सुखपुरी के नाले में पुलिया के ऊपर बाढ़ का पानी आ गया। लोग बहाव के बीच जोखिम के साथ उतरते रहे। देर शाम दो घंटे आवागमन बंद रहा।