हज़ारीबाग: क्षेत्रीय विकास पर चर्चा के लिए सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने डीडीसी से की बैठक
हज़ारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) इश्तेयाक अहमद से शिष्टाचार भेंट की। आज गुरुवार 12 बजे यह बैठक क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।