हज़ारीबाग: बड़कागांव की नौरतन सृष्टि बाला को उपायुक्त ने रायफल शूटिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए एयर राइफल प्रदान की
हज़ारीबाग़ उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा आज बुधवार 12 बजे मंझलीदाड़ी,चेपाकलां,बडकागांव निवासी नौरतन सृष्टि बाला पुत्री सुनीता कुमारी को रायफल शूटिंग खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के उद्देश्य से एयर राइफल को क्रय करने हेतु चेक दिया गया। यह एयर राइफल को क्रय करने के लिए एनटीपीसी,पकरी बरवाडीह खनन परियोजना के द्वारा सीएसआर मद से 3.17 लाख रु का चेक दिया गया।