जिला मत्स्य कार्यालय, हजारीबाग द्वारा आज बुधवार 3 बजे तिलैया जलाशय में मत्स्य अंगुलिका संचयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री लोकेश बारंगे,आईएएस, सहायक समाहर्ता की उपस्थिति में कुल 8 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का सफलतापूर्वक संचयन किया गया।