हज़ारीबाग: वाणिज्य एवं उद्योग मंडल ने पुलिस प्रशासन के साथ अपराध और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की
फेडरेशन ऑफ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सदर थाना सभागार में थाना प्रभारी, ट्रैफिक डीएसपी और अन्य डीएसपी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना था।