हज़ारीबाग: मंजीत हत्याकांड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, हज़ारीबाग पुलिस ने न्यू बस स्टैंड के पास सरना ग्राउंड से पकड़ा
हज़ारीबाग पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि बड़ा बाजार ओ०पी० क्षेत्र अन्तर्गत न्यू बस स्टैण्ड के पास सरना ग्राउण्ड में कांड सं0-419/24 के संदिग्ध अपराधकर्मी अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं। प्राप्त सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारीयों को देने के उपरांत सूचना कों सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु छापामारी दल का गठन किया गया।