शिवहर: बभनटोली से कोठिया गांव की अगलगी की घटना में अग्निशमन विभाग पर ग्रामीणों ने किया पथराव, जांच में जुटी नगर थाना पुलिस
शिवहर शहर के बभनटोली गांव से लेकर कोठिया गांव तक भीषण अगलगी की घटना हुई है. इस अगलगी की घटना में जहां अग्निशमन विभाग आग पर काबू पा रहे थे तो वही दूसरी ओर ग्रामीणों के द्वारा अग्निशमन विभाग कर्मियों पर पथराव किया गया है. घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष अभय सिंह पहुंचकर जांच में जुट गए है. उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर कार्रवाई किया जाएगा।