शिवहर: चिकनौटा में नवजात की हत्या मामले में हत्यारे पिता पर प्राथमिकी दर्ज
शिवहर नगर परिषद क्षेत्र के चिकनौटा में सनकी पिता के द्वारा अपने नवजात पुत्र की गर्दन काटकर की गई हत्या मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।इस संबंध में मृतक बच्चे की मां एवं आरोपी की पत्नी गौरी देवी उर्फ देना देवी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।