शिवहर: रामनवमी पर्व को लेकर ट्रैफिक थाना को भी किया गया अलर्ट, हर गतिविधि पर नजर रखने का दिया गया निर्देश
ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार ने बताया कि जिले में आज रामनवमी पर्व मनाई जा रही है. रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर ट्रैफिक थाना को अलर्ट कर दिया गया है. निर्देश दिया गया कि वो लगातार क्षेत्र का भ्रमण करेगे व हर गतिविधि पर नजर बनाए रखेंगे. शहर में निकलने वाली जुलूस को लेकर जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो इसको लेकर कई निर्देश दी गयी है।