शिवहर: नगर थाना पुलिस ने शहर की जीरो माईल चौक से एक डीजे और डीजे का पूरा मशीन किया जप्त
नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि अभी आदर्श आचार संहिता चल रही है व पूरे जिले में धारा 144 भी लागू किया गया है. लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि डीजे नहीं बजाए. डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है. इसके बावजूद भी शहर के जीरोमाइल चौक पर डीजे बज रहा था. जहां नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे व पूरा मशीन को जप्त कर कार्रवाई की जा रही है।