दमयंती नगर: बांदकपुर आनू मार्ग पर अवैध मुरम खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने ₹42000 का जुर्माना लगाया
दमोह कलेक्टर के निर्देशन मे गुरुवार रात 9 से 10 बजे खनिज विभाग के द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर तत्परता से पहुंचकर आनु बांदकपुर मार्ग हनुमान जी की मडिया के पास अवैध रूप से मुरम खुदाई को रोककर खनिज अधिकारी मेजर सिह जमरा ने 10 से 12 ट्राली मुरम के ढेर प्राप्त होने पर सबंधित के विरुद्ध खनिज नियम 2022 के तहत कार्यवाही कर ₹42000 का जुर्माना लगाया।