टिमरनी: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत प्रशिक्षण सम्पन्न
Timarni, Harda | Jun 25, 2025 टिमरनी बुधवार को 5 बजे स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के तहत् बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य के संबंध में जनपद पंचायत टिमरनी के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं उपयंत्रियों को जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। उल्लेखनीय है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सर्वेक्षण का कार्य कराया जा रहा है