टिमरनी: धनगांव में वेयरहाउस से मूंग चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 5.5 क्विंटल मूंग और CCTV कैमरा किया जब्त
Timarni, Harda | Feb 18, 2026 टिमरनी रहटगांव पुलिस ने बुधवार 2 बजे वेयरहाउस से मूंग चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई 5.5 क्विंटल मूंग, एक सीसीटीवी कैमरा और चोरी में इस्तेमाल की गई आरी बरामद की गई है। यह चोरी 16 फरवरी 2026 को धनगांव स्थित एक वेयरहाउस में हुई थी।