रायडीह: गुमला में सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति गंभीर घायल, सदर अस्पताल में भर्ती; पुलिस पहचान में जुटी
Raidih, Gumla | Aug 7, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अज्ञात व्यक्ति को पुलिस ने सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया है। घायल की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार उसकी उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है और वह संभवतः रायडीह थाना क्षेत्र के रुकरुम गांव का निवासी हो सकता है।