लखीमपुर: गूमचीनी गांव में 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने मामले मे कार्रवाई न होने पर पिता ने एसपी से लगाई गुहार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फरधान थाना क्षेत्र के गूमचीनी गांव में 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी को गांव का ही एक युवक बीते 15 मई 2024 को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। नाबालिक किशोरी के पिता ने फरधान थाना पुलिस से लिखित शिकायत की थी। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही न होने पर पीड़ित पिता ने आज पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।