लखीमपुर: जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध की गई छापेमारी के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो आरोपी हुए गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। विगत 24 घंटे में जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है