लखीमपुर: पूजा गांव में बुजुर्ग की जमीन पर छोटे भाई और भतीजे ने किया अवैध कब्जा, पीड़ित बुजुर्ग ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के पूजा गांव हाल पता बाबूराम सर्राफ नगर निवासी पीड़ित बुजुर्ग मुक्ता प्रसाद शुक्ला पुत्र सुर्ज प्रसाद जमीन पर अवैध कब्जा करने का अपने छोटे भाई और भतीजे पर आरोप लगाया है। पीड़ित बुजुर्ग ने अपने छोटे भाई सुधाकर व भतीजे हरिशंकर पुत्र दिवाकर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। एसपी ने बुजुर्ग को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।