लखीमपुर: मनवापुर गांव में मायके जाने से नाराज पति ने पत्नी को पीटा, पीड़ित पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनवापुर गांव निवासी पीड़ित महिला क्रांति देवी ने अपने पति उत्तम कुमार पर पीटने का आरोप लगाते हुए आज एसपी से शिकायत की है। बीते दिनों पीड़िता अपने मायके गई थी। मायके से बीते दिन ससुराल वापस आने पर पति ने नाराज होकर पीड़ित महिला क्रांति देवी की पिटाई कर दी थी। क्रांति देवी के मायके जाने से उत्तम कुमार नाराज था।