लखीमपुर: अतकोहना गांव में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की हुई मौत मृतका के शव का दूसरे दिन हुआ पोस्टमार्टम
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नगर थाना क्षेत्र के अटकोहना गांव में बीते दिन अज्ञात कारणों के चलते विवाहित उमा पत्नी राहुल ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उमा की इलाज के दौरान बीते दिन जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बीते दिन मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।