डुंडा: डुंडा में गंगा और यमुनाघाटी क्रशर यूनियन की नवीन कार्यकारिणी का गठन, जगदीश अध्यक्ष और धर्मवीर परमार महामंत्री चुने गए
मंगलवार को डुंडा में सुबह 11 बजे क्रशर यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा और यमुनाघाटी के क्रशर मालिक और यूनियन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए ,कार्यकारिणी में जगदीश अवसवाल को अध्यक्ष व धर्मवीर परमार को महामंत्री चुना गया। वहीं, कुलदीप जयाड़ा उपाध्यक्ष, सुभाष नौटियाल कोषाध्यक्ष तथा कुलदीप राणा को संयुक्त मंत्री बनाया गया।