प्रतापगढ़: राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप, अंबेडकर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
शहर के अंबेडकर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा लगातार भड़काऊ और रुक जाने वाला भाषण दिया जा रहा है। ऐसे भाषण देने वाले भाजपा नेता तरविंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह बिट्टू उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है।