प्रतापगढ़: देहात कोतवाली के घाटमपुर में हत्या के प्रयास और मारपीट मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
देहात कोतवाली के घाटमपुर से हत्या के प्रयास और मारपीट मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इंस्पेक्टर देहात कोतवाली ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राजा सिंह पुत्र ओम बहादुर सिंह के अलावा दिवाकर सिंह पुत्र देशपति सिंह निवासी सराय देवराय थाना मांधाता प्रतापगढ़ हैं ।दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।