मोहम्मदगंज: मोहम्मद गंज में मइंया सम्मान योजना के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी व मंत्रियों का भव्य स्वागत
मोहम्मद गंज में मंगलवार को गढ़वा और मंझिआव में सभा के बाद मुख्यमंत्री मइंया सम्मान यात्रा मोहम्मदगंज के भीमबराज पुल पर पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर और बेबी देवी का भव्य स्वागत किया गया।जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक उर्फ टूटू सिंह ने अपने काफिले के साथ नेताओं का स्वागत किया।