Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
dprosaran
#जनसंवाद #Jansamwad #जनसुनवाई #समस्तीपुर #Samastipur #DistrictAdministration #जनसेवा #लोकसेवा #SamastipurAdministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar
| Sep 11, 2026
#जनसंवाद
#jansamwad
#जनसुनवाई
#समस्तीपुर
#samastipur
#districtadministration
#जनसेवा
#लोकसेवा
#samastipuradministration
MORE NEWS
🏛️ “सबका सम्मान–जीवन आसान” आज दिनांक 11.09.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 80 लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना गया। 🔹 जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को समस्याओं पर समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिए #IPRD #JantaDarbar #DistrictAdministrationRohtas #SabkaSammanJeevanAasan Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 11, 2026
🌊 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की पड़ताल... दैनिक भास्कर द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, समस्तीपुर की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी स्तर पर पड़ताल की गई। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत, भोजन, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। बाढ़ प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन, समस्तीपुर लगातार तत्पर है। #DainikBhaskar #Samastipur #FloodRelief #FloodRescue #DistrictAdministration #BiharFlood #ReliefWork #GroundReport #बाढ़_राहत #बाढ़_बचाव #समस्तीपुर Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 11, 2026
🌊 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की पड़ताल दैनिक भास्कर द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, समस्तीपुर की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी स्तर पर पड़ताल की गई। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत, भोजन, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। बाढ़ प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन, समस्तीपुर लगातार तत्पर है। #DainikBhaskar #Samastipur #FloodRelief #FloodRescue #DistrictAdministration #BiharFlood #ReliefWork #GroundReport #बाढ़_राहत #बाढ़_बचाव #समस्तीपुर Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 11, 2026
☀️ समस्तीपुर में सौर ऊर्जा को लेकर प्रशासन की बड़ी पहल प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जिलाधिकारी ने की समीक्षा। पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर। रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना में तेजी लाने का निर्देश। “आवेदन से स्थापना तक—प्रक्रिया हो सरल और समयबद्ध” लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों को निर्देश। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता पर भी बल। विद्युत विभाग एवं आपूर्तिकर्ताओं को बेहतर समन्वय से कार्य करने का निर्देश। स्वच्छ ऊर्जा, कम बिजली खर्च और आत्मनिर्भर परिवारों की ओर बढ़ता कदम। 🌱 सौर ऊर्जा से रोशन होगा समस्तीपुर—जनकल्याण के साथ हरित भविष्य की ओर। #PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #RooftopSolar #SolarEnergy #CleanEnergy #GreenEnergy #RenewableEnergy #SolarPower #Samastipur #SamastipurAdministration #DistrictAdministration #DistrictMagistrate #RoshanKushwaha #Bihar #BiharNews #PublicWelfare #GoodGovernance #SustainableDevelopment #GreenFuture Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 11, 2026
बाढ़ प्रभावितों की मदद में जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद * राहत एंव बचाव कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता * 2.33 लाख से अधिक आबादी प्रभावित लोगों के लिए भोजन, स्वास्थ्य, नाव एंव पशु राहत की व्यापक व्यवस्था समस्तीपुर : बाढ़ की चुनौती के बीच राहत और बचाव का अभियान तेज है। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदना और तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रभावित परिवारों तक भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, आवागमन और आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ पशुओं के लिए भी चारा, आश्रय और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में बाढ़ से 2,33,212 लोगों की आबादी प्रभावित हुई है। प्रभावित परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। 121 कम्युनिटी किचन में परोसे गए 4.22 लाख से अधिक मील बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिले में वर्तमान में 121 कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से अब तक 4,22,591 मील परोसे जा चुके हैं। भोजन की गुणवत्ता और कम्युनिटी किचन के नियमित संचालन की लगातार निगरानी की जा रही है। 36,800 पॉलिथीन शीट्स का वितरण प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब तक 36,800 पॉलिथीन शीट्स का वितरण किया जा चुका है। आवश्यकता के अनुसार अन्य जरूरी राहत सामग्री भी प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही है। स्वास्थ्य सेवाएं भी लगातार जारी बाढ़ प्रभावित लोगों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए 22 मेडिकल कैंप संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। पशुओं के लिए भी विशेष इंतजाम जिला प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित पशुओं की सुरक्षा और देखभाल को भी प्राथमिकता दी है। प्रभावित क्षेत्रों में 17 पशु राहत कैंप/शेड संचालित किए जा रहे हैं। पशुपालकों के पशुओं के लिए अब तक 1,044 क्विंटल पशु चारा एवं भूसा उपलब्ध कराया जा चुका है। पशुओं के उपचार के लिए 17 पशु चिकित्सा कैंप भी संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 2,531 पशुओं का उपचार किया जा चुका है। आवश्यकता के अनुसार पशुओं के लिए चारा और चिकित्सा सुविधा लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। 227 नावों से जारी है आवागमन और राहत कार्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं राहत-बचाव कार्यों को सुचारू बनाए रखने के लिए जिले के तीन प्रभावित प्रखंडों में 227 नावों का परिचालन किया जा रहा है। इन नावों के माध्यम से प्रभावित लोगों के आवागमन के साथ-साथ राहत सामग्री भी जरूरतमंद क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही है। हर प्रभावित परिवार तक सहायता पहुंचाने का लक्ष्य जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति की लगातार समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। संबंधित पदाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का अनुश्रवण करने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का स्पष्ट प्रयास है कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर सहायता पहुंचे। भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षित आवागमन, आश्रय और अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा एवं देखभाल में भी कोई कमी न रहे। बाढ़ की चुनौती के बीच प्रशासन का राहत अभियान लगातार जारी है। प्रमुख आंकड़े एक नजर में 2,33,212 — प्रभावित आबादी 121 — कम्युनिटी किचन 4,22,591 — परोसे गए मील 36,800 — वितरित पॉलिथीन शीट्स 22 — मेडिकल कैंप 227 — संचालित नावें 17 — पशु राहत कैंप/शेड 1,044 क्विंटल — उपलब्ध कराया गया पशु चारा/भूसा 17 — पशु चिकित्सा कैंप 2,531 — उपचारित पशु #Samastipur #FloodRelief #FloodReliefWork #BiharFlood #FloodAffectedAreas #DistrictAdministration #SamastipurAdministration #ReliefAndRescue #DisasterManagement #FloodResponse #CommunityKitchen #MedicalCamp #EmergencyResponse #PublicService #Bihar #SamastipurNews #ReliefWork #HumanitarianResponse Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 11, 2026
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जिलाधिकारी ने की समीक्षा * पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश समस्तीपुर, : जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में प्रशासन ने तेज की पहल। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभागार में समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को पात्र एवं इच्छुक परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने, लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने तथा रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के तहत जिले में अब तक हुई प्रगति, प्राप्त आवेदनों, लाभुकों को योजना से जोड़ने, रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना तथा लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से योजना के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों की जानकारी लेते हुए उनके त्वरित समाधान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर के माध्यम से स्वच्छ, किफायती और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र परिवारों को इसके लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सकें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं योजना से जुड़े आपूर्तिकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि आवेदन से लेकर सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना तक की पूरी प्रक्रिया सरल, सुगम और समयबद्ध होनी चाहिए। योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में नहीं हो और लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में योजना के प्रचार-प्रसार, लाभुकों को जागरूक करने, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने, सोलर सिस्टम की स्थापना में तेजी लाने तथा विभागीय स्तर पर प्रभावी अनुश्रवण को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को योजना की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, समस्तीपुर, दलसिंहसराय एवं रोसड़ा सहित विद्युत विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी, योजना से जुड़े आपूर्तिकर्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #PMSSY #SolarEnergy #RooftopSolar #RenewableEnergy #CleanEnergy #GreenEnergy #SolarPower #Samastipur #DistrictAdministration #DistrictMagistrate #RoshanKushwaha #Bihar #BiharGovernment #GovernmentScheme #PublicWelfare #EnergyForAll #SustainableDevelopment #SolarForAll Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 11, 2026
भागलपुर के कई कोरिया राघोपुर बांध पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सैकड़ों लोगों के बीच वितरण किया नगद रूपये बाढ़ पीड़ित के चेहरे पर आई मुस्कान ......
Patna Rural, Patna | Sep 11, 2026
सारण में कच्ची शराब बनाने का वीडियो वायरल! एकमा थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर में कथित तौर पर कच्ची शराब बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि “थाना अध्यक्ष जानते हैं।” हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
Patna Rural, Patna | Sep 11, 2026