सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां पटाखा बनाने के दौरान जोरदार विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। घटना जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव की है, जहां अमीरुद्दीन के मकान में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। धमाका इतना भीषण था कि मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विस्फोट के समय मकान में सात लोग मौजूद थे। अब तक चार शव बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है।
मौके पर एफएसएल की टीम जांच कर रही है। पुलिस पटाखा निर्माण के लाइसेंस और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच करेगी। फिलहाल, विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।