कानपुर: पटकापुर में कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला केस्को जेई का शव
फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर में कमरे के अंदर केस्को में कार्यरत जेई घनानंद जोशी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक का परिवार कल्याणपुर में रहता है।थाना प्रभारी ने गुरुवार रात 8:00 बजे बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी।मृतक के भाई का कहना है काफी समय से फोन मिला रहा था लेकिन कोई जवाब नहीं आया जिससे अनहोनी की आशंका हुई।