जमुई में कोसी स्नातक चुनाव में 60.64% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग!
जमुई जिले के सभी 11 मतदान केंद्रों पर बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। जिले में कुल 60.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
📊 मतदान का आंकड़ा
🔹 पुरुष मतदाता: 62.62%
🔹 महिला मतदाता: 52.52%
🔹 कुल मतदान: 60.64%
जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। पूरे दिन जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहा। प्रशासन के अनुसार, मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान केंद्रों की पोल्ड मतपेटिकाओं एवं निर्वाचन सामग्री को कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्णिया स्थित वज्रगृह में जमा करने के लिए रवाना किया गया।
#Jamui #apnaJamui #कोसीस्नातकचुनाव #BiharElection #JamuiNews #BiharNews #VotingUpdate
Jamui, Jamui | Oct 23, 2026