श्री मणिमहेश यात्रा–2026 | होली और भरमौर हेलीपैड पहुंचे हेलीकॉप्टर
25 अगस्त से निर्धारित दिनांक एवं समय पर शुरू होंगी हेलीकॉप्टर उड़ानें
श्री मणिमहेश यात्रा–2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए होली एवं भरमौर हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर पहुंच गए हैं। 25 अगस्त 2026 से निर्धारित दिनांक एवं समय के अनुसार हेलीकॉप्टर उड़ानें शुरू की जाएंगी।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग केवल श्री मणिमहेश यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें। यात्रा एवं हेलीकॉप्टर सेवा से संबंधित आवश्यक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
श्रद्धालुओं से आग्रह है कि निर्धारित उड़ान समय से पूर्व संबंधित हेलीपैड पर पहुंचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं मौसम संबंधी सूचनाओं का पालन करें।
आधिकारिक वेबसाइट:
www.manimaheshyatra.hp.gov.in/
#ManimaheshYatra2026 #BharmourAdministration #Bharmour #Holi #HelicopterService #ManimaheshYatra #Chamba #HimachalPradesh
Dharwala, Chamba | Aug 23, 2026