लखीसराय। जिले में रविवार को आयोजित नीट यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सोमवार की पूर्वाह्न 11:10 बजे एसडीओ प्रभाकर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी प्रेरणा कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई थी।