उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही मैट्रिक की परीक्षा, अधिकारी कर रहे हैं निरीक्षण
उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में मैट्रिक की परीक्षा को लेकर 19 जगह परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद तमाम विद्यार्थी काफी खुश नजर आए। उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।