पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर मोबाइल लूट मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार, इनका अपराधिक इतिहास रहा है
दीदारगंज थाना क्षेत्र में 10 जनवरी को पिस्टल का भय दिखाकर मोबाइल लूट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर शनिवार रात करीब 8:30 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को नालंदा से गिरफ्तार किया गया है।