पटना ग्रामीण: जनसुराज पार्टी के 7 मेंबर डेलिगेशन पहुंचे राजभवन, राज्यपाल ने प्रशांत किशोर से की अनशन तोड़ने की अपील
BPSC अभ्यर्थियों के मुद्दे को लेकर जनसुराज पार्टी के 7 मेंबर डेलिगेशन ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। राजभवन के बाहर जनसुराज के नेता मनोज भारती ने शनिवार शाम करीब 6:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सबसे पहले प्रशांत किशोर की तबीयत को लेकर पूछा।