पटना ग्रामीण: कंकड़बाग में पेट्रोलिंग के दौरान देसी पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, एक कार भी ज़ब्त
कंकड़बाग में पेट्रोलिंग कर रही टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे मामले की जानकारी कंकड़बाग थाने के पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल मिला। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और देसी पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया।