अमरिया: अंधेरे में डूबा अमरिया का नेशनल हाईवे, हादसों का बढ़ा खतरा
अमरिया कस्बे में बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे इन दिनों अंधेरे में डूबा हुआ है। सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि राहगीर और वाहन चालक दुकानों की रोशनी के सहारे निकलने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने इतवार को 8 बजे बताया अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है