हलसी: हलसी के कंचनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
हलसी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शनिवार पूर्वाहन आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. धारदार हथियार, ईंट-पत्थर और खंती के हमले में सोशन चौधरी और धोइया चौधरी घायल हो गये. पूर्वाहन 11 बजे दोनों को हलसी सीएचसी लाया गया, जहां धोइया चौधरी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया. हलसी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है.