☀️ पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा को मिल रहा बढ़ावा, औरंगाबाद में तेज होगी प्रगति
मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की राज्यस्तरीय समीक्षा की गई। बैठक में आवेदन, वेंडर चयन, रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना, बैंक ऋण, सामग्री की उपलब्धता एवं लक्ष्य के अनुरूप प्रगति की विस्तृत समीक्षा हुई।
📊 बिहार की प्रगति • 1,01,769 आवेदन प्राप्त
• 71,583 लाभुकों का वेंडर चयन
• 26,292 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित
• ₹171.74 करोड़ की सब्सिडी जारी
• 872 वेंडर एम्पैनल
🏠 औरंगाबाद की प्रगति • निर्धारित लक्ष्य — 12,000
• अब तक 919 आवेदन प्राप्त
• 724 वेंडर चयन
• 206 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित
• पिछले चार माह में 77 संयंत्रों की स्थापना
💰 बिहार सरकार की अतिरिक्त सहायता 12 अगस्त 2026 से राज्य सरकार द्वारा ₹10,000 प्रति किलोवाट, अधिकतम ₹20,000 प्रति लाभुक की अतिरिक्त सब्सिडी स्वीकृत की गई है।
➡️ 1 किलोवाट — अधिकतम ₹40,000 कुल सब्सिडी
➡️ 2 किलोवाट — अधिकतम ₹80,000
➡️ 3 किलोवाट — अधिकतम ₹98,000
राज्य सरकार ने अतिरिक्त सहायता के लिए ₹1,000 करोड़ का प्रावधान किया है तथा अधिकतम 5 लाख रूफटॉप सोलर लाभुकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने संबंधित पदाधिकारियों एवं अधिकृत एजेंसियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन, वेंडर चयन, स्थल निरीक्षण एवं संयंत्र स्थापना में तेजी लाने तथा सोलर स्ट्रक्चर, पैनल एवं इन्वर्टर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही, लाभुकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की सब्सिडी तथा बैंक ऋण संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी देकर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
#PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarEnergy #Aurangabad #Bihar #RooftopSolar
Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar