हसनपुर: रहरा के गांव पौरारा में झोलाछाप के इलाज से गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी, मेरठ में चल रहा उपचार
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में सूरज पाल सिंह का परिवार रहता है। सूरजपाल सिंह की पत्नी दुर्गेश ने बताया है कि उनके पुत्र रवि कुमार की पत्नी अंशु को बुखार और खांसी की दिक्कत थी। 01.07.2025 समय करीब 5:00 के आसपास में दुर्गेश ने अपनी बहू अंशु को गांव में स्थित झोलाछाप सलीम के क्लीनिक पर लेकर पहुंची थी।