हसनपुर: हसनपुर रहरा अड्डे पर महाराणा प्रताप चौक के पास गंदगी के अंबार, करणी सेना ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नगर के रहरा अड्डे पर स्थित महाराणा प्रताप चौक के निकट गंदगी को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों के द्वारा उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया। मांग करते हुए कहा है कि गंदगी फैलाने एवं कूडा दान हटाया जाए।एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सौंदर्य करण कराया जाए। बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।