हसनपुर: हसनपुर संभल रोड पर पशु से टकराई बाइक, युवक की हुई मौत
उझारी निवासी किसान की बाइक में आवारा पशु ने मारी टक्कर गंभीर घायल। परिजन घायल किसान को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया । किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ला मंसूरपुर निवासी नदीम 35 पुत्र हाजी कल्लन मंगलवार की रात्रि अपने घर से घेर पर मक्का से भरी ट्राली को बारिश आने पर पन्नी डालने जा रहा था।