हसनपुर: रहरा के गांव जतोली में बिजली विभाग की टीम का ग्रामीणों ने घेरा, किया हंगामा
तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर इन दिनों बिजली विभाग के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। ऐसा ही एक मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव जतोली से सामने आया है। यहां पर अवैध उगाई और बिजली का बिल ज्यादा बनाने को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम का घेराव करने के बाद हंगामा करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद युवक ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।