हसनपुर: गंगेश्वरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में सरकारी हेड पंप पर बर्तन धोते छात्र-छात्राओं का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दे कि बुधवार शाम करीब 4:00 हसनपुर तहसील क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में बर्तन धोते छात्र-छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो गंगेश्वरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से छात्र-छात्राएं सरकारी हेड पंप पर बर्तन धोते हुए नजर आ रहे हैं।