मंडला: जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को स्व-गणना का प्रशिक्षण दिया: जिला अध्यक्ष
Mandla, Mandla | Apr 29, 2026 जिला मुख्यालय स्थित जिला अधिवक्ता संघ के कार्यालय में बुधवार को दोपहर 3:30 बजे राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं को स्व-गणना से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिवक्ताओं को आगामी गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना रहा, ताकि वे स्वयं भी इस प्रक्रिया को आसानी से समझ सके।