ढीमरखेड़ा: करंट से शिकार की साजिश नाकाम, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करने की साजिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया ढीमरखेड़ा वन विकास निगम की टीम को ग्राम भमका के पास सूचना मिली कि कुछ लोग करंट के जरिए शिकार की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत घेराबंदी की और मौके से तीन आरोपियों को पकड़ लिया।