बलिया में विकास को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता अवलेश सिंह ने तीखा पलटवार किया है। अवलेश सिंह ने कहा कि मंत्री जी के बयान से ऐसा लगता है कि उनकी ही सरकार के पूर्व मंत्री के कार्यकाल में बलिया में कोई विकास हुआ ही नहीं था।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर बलिया में सारा विकास सिर्फ पिछले पांच साल में हुआ है, तो फिर वर्षों तक सत्ता में रहे जनप्रतिनिधियों और सरकारों के विकास कार्यों का क्या हुआ?
अवलेश सिंह ने सरकार से सवाल करते हुए कहा, “खजाना खाली होने की बात कही जा रही है, लेकिन सवाल यह है कि खजाना गया कहाँ?”
उन्होंने कहा कि बलिया में न जुहू चौपाटी बन पाई, न मेडिकल कॉलेज धरातल पर आया, न रोडवेज का निर्माण हुआ और न ही बलिया को ऐसी कोई बड़ी सौगात मिली, जिससे आम जनता को इसका सीधा लाभ दिखाई दे।
#Balliakhabar #DayashankarSingh #awleshsingh #samajwadiparty_official #Balliapolitics #UPPolitics #PoliticalStatement #BalliaDevelopment #development