बलिया में सीएम योगी के दौरे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे को ‘हवाई-हवाई’ बताते हुए सरकार के विकास के दावों पर सवाल खड़े किए।
सर्वेश मिश्रा ने कहा कि 2022 में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया आए थे और मेडिकल कॉलेज का वादा करके गए थे। आज एक बार फिर मेडिकल कॉलेज की बात दोहराई गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक बलिया की जनता से सिर्फ वादे किए जाते रहेंगे?
उन्होंने कहा कि बलिया की जनता अब घोषणाओं से आगे बढ़कर धरातल पर काम देखना चाहती है। मेडिकल कॉलेज समेत विकास की जिन परियोजनाओं के दावे किए जा रहे हैं, उनका वास्तविक लाभ लोगों तक कब पहुंचेगा, यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए।
#Ballia #SarveshMishra #AamAdmiParty #YogiAdityanath #MedicalCollegeHospital #Balliakhabar