“हंसू राम हल्के विधायक नहीं, बेल्थरारोड को मजबूत स्थिति में ले जाने वाले विधायक हैं”—करीबी अरबाज खान के बयान से गरमाई सियासत!
#सीएम #योगी #आदित्यनाथ द्वारा बलिया के मंच से #बेल्थरारोड #विधायक #हंसू_राम का दो बार नाम लिए जाने और उन्हें ‘लोकप्रिय विधायक’ कहे जाने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। #विधायक के करीबी व इंटर कॉलेज प्रबंधक #अरबाज_खान ने कहा कि हंसू राम ने बदहाल सड़कों की तस्वीर बदलने का ऐतिहासिक काम किया है और करोड़ों के बजट से विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया है।
#अरबाज_खान का दावा है कि विपक्ष भले ही हंसू राम को निशाने पर लेता रहा हो, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा मंच से दो बार उनका नाम लिए जाने के बाद प्रदेश में लोग उनके राजनीतिक कद और काम को गंभीरता से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी रहते हुए भी हंसू राम मुख्यमंत्री के करीब थे और अब अपने विकास कार्यों के बूते उनकी नजदीकी और मजबूत हुई है। “उनका काम बोलता है और बेल्थरारोड की जनता भी इसे महसूस कर रही है”— अरबाज खान के इस बयान ने स्थानीय सियासत में नई बहस छेड़ दी है।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#HansuRam #CMYogi #YogiAdityanath #BeltharaRoad #BalliaPolitics #UPPolitics #SBSP #BJP #PoliticalBuzz #PoliticalNews #BalliaNews #Development #RoadDevelopment #UttarPradesh #Mission2027 #PoliticalUpdate #PopularLeader