बक्सर: करहंसी पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित, बबन साह ने गुड़िया देवी को 5 वोट से हराकर जीत दर्ज की
Buxar, Buxar | Apr 21, 2026 बक्सर सदर प्रखंड के करहंसी पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में बबन साह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी गुड़िया देवी को मात्र 5 वोटों के अंतर से हराया। बबन साह को कुल 517 वोट मिले, जबकि गुड़िया देवी को 512 वोट प्राप्त हुए। यह मुकाबला बेहद करीबी रहा। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। जीत के बाद बबन साह ने अपने समर्थको को धन्यवाद दिया।