Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
knagmani518
No video available
कहरा: N k exp Ishita y on꒰⑅ᵕ༚ᵕ꒱˖♡♡˖꒰ᵕ༚ᵕ⑅꒱(〃゚3゚〃)ෆ╹ .̮ ╹ෆ♡( ਊ )♡♥╣[-_-]╠♥(〃゚3゚〃)♡( ਊ )♡♡(ӦvӦ。)♡( ਊ )♡(。・//ε//・。)
Kahara, Saharsa
| Apr 1, 2020
MORE NEWS
शिवचंद्र राम को RJD ने नही बनाया MLC तो फुट फुट कर रोने लगे बोले ?
Kahara, Saharsa | Jun 8, 2026
◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई* ◆◆ *जिलाधिकारी ने आज 70 लोगों की समस्या को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया निदेश* सारण, 08 जून 2026 ◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है। ◆ आज जनता दरबार में उपस्थित सभी 70 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी ने सुना तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे। ● जलालपुर के एक आवेदक द्वारा उनकी जमीन पर गैर व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा करने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी जलालपुर एवं थाना प्रभारी कोपा को मामले की सुनवाई कर निराकरण करने का निदेश दिया। ● लहलादपुर के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि उनकी निजी जमीन पर बिजली का अनुपयोगी खंभा अभी भी खड़ा है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्त्ति को मामले की जाँच कर कार्रवाई का निदेश दिया। ● लहलादपुर के आवेदक द्वारा बताया गया कि आवेदन करने के बाद भी उनकी जमीन की मापी नहीं हो रही है। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी को त्वरित कार्रवाई का निदेश दिया। ● गरखा के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि गड़खा बाईपास परियोजना में उनकी उनकी जमीन का भू-अर्जन हुआ है परंतु उन्हें इसका स्वच्छ नोटिस नहीं मिला है। जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मामले की सुनवाई कर निष्पादन का निदेश दिया। ● तरैया के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि उन्होंने नई जगह पर अपना घर बनाया है। बिजली के लिये बांस के सहारे तार को ले जाना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति को बिजली पोल लगाने के लिये कार्रवाई का निदेश दिया। ● दिघवारा के एक आवेदक द्वारा अनुकंपा के आधार पर जनवितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति के लिये दिए गए आवेदन के लंबित होने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी को जिला अनुकंपा समिति की आगामी बैठक में इस मामले को रखते हुये इसका निष्पादन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। ◆ अन्य आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। #JantaDarbar #DM #saran #chapra Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 8, 2026
◆◆ *सारण में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन* छपरा, 08 जून 2026 ◆ शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत आज जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, छपरा में किया गया। ◆ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप विकास आयुक्त (DDC), सारण, छपरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य स्तर से प्राप्त लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए उपस्थित प्रसार कर्मियों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन और सुझाव दिए। ● जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर जोर: उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का सुझाव देना होगा और इसके दूरगामी लाभों से उन्हें अवगत कराना होगा। ◆ जिला कृषि पदाधिकारी, सारण ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में धान बीज सहित सभी प्रकार के प्रत्यक्षण तथा प्राप्त लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति की कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। ◆ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), माँझी, सारण के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को हरी खाद, जलवायु अनुकूल खेती तथा धान की सीधी बुआई (DSR) की तकनीकों और उसके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। लागत में कमी: वैज्ञानिकों ने बताया कि किसान हरी खाद के लिए ढैंचा, सनई और मूंग अवश्य लगाएं। मूंग से दाल की प्राप्ति के साथ-साथ मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है और यूरिया की बचत होने से किसानों की उत्पादन लागत काफी कम हो जाती है। ◆ इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया और अपनी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का अनुरोध किया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे: जिला अग्रणी बैंक पदाधिकारी, सारण एवं जिला विकास पदाधिकारी नाबार्ड (NABARD) सारण के प्रतिनिधि एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक निदेशक (रसायन, मिट्टी जाँच प्रयोगशाला), और सारण इफको (IFFCO) के प्रतिनिधि, सहायक निदेशक (शस्य) प्रक्षेत्र, जिला मत्स्य पदाधिकारी, उप निदेशक (पौधा संरक्षण) तथा उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), सारण, छपरा, सहायक निदेशक (शस्य) प्रमण्डल कार्यालय, सहायक निदेशक (शस्य) बीज विश्लेषण प्रयोगशाला, श्री शमशेर आलम (उप परियोजना निदेशक, आत्मा, सारण), अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (सदर, मढ़ौरा एवं सोनपुर) तथा जिला कृषि विपणन पदाधिकारी, सारण, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मिट्टी जाँच प्रयोगशाला के कर्मी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी। ◆ कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसान भाई फसल उत्पादन की उन्नत एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी उत्पादकता बढ़ा सकते हैं और खेती की लागत को कम कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन उप परियोजना निदेशक, आत्मा द्वारा किया गया। #kharifworkshop #saran #chapra #farmers Department of Agriculture, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 8, 2026
◆◆ *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित* छपरा, 8 जून 2026 ◆ जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ◆ बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यायालयों में लंबित मामलों में समयबद्ध रूप से Statement of Facts (SOF) दाखिल करना सुनिश्चित करें, ताकि न्यायिक मामलों का प्रभावी एवं त्वरित निष्पादन हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा सभी विभाग न्यायालयी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करें। ◆ सहयोग शिविर से संबंधित लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश : जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की गुणवत्ता इस अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविरों से संबंधित लंबित आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। ◆ सभी नगर निकायों में भी 16 जून से वार्डवार सहयोग शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा, जिससे शहरी क्षेत्र के नागरिकों को भी विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके। ◆◆ *17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा “प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर”* ● 17 एवं 18 जून 2026 को राज्य के सभी 534 प्रखंडों में आयोजित किए जाने वाले “प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर” की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिकाधिक पात्र लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें। ● उन्होंने सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर के प्रभावी आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार, आवेदन प्राप्ति, लंबित मामलों के निष्पादन तथा लाभ वितरण की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। ● प्रखंड सहयोग-सह- जनकल्याण शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख लाभार्थीपरक योजनाओं के अंतर्गत आवेदन, निबंधन, सत्यापन, e-KYC, लंबित प्रकरणों का निपटारा एवं पात्र लाभार्थियों के बीच देय लाभों का वितरण किया जाएगा। ● शिविर में निम्नलिखित योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी:- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री ★ जन आरोग्य योजना (PM-JAY) ★ आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) ★ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं (वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन) ★ पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना ★ प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) ★ जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से संबंधित सेवाएं ★ पीएम स्वनिधि योजना ★ VBG Ram G ★ किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ★ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) ★ मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजनाएं ★ मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ★ मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ★ दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं ★ बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) से संबंधित योजनाएं ★ मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना ★ अन्य विभागीय जनकल्याणकारी योजनाएं ● जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग काउंटर स्थापित किए जाएं, हेल्प डेस्क की व्यवस्था हो तथा लाभार्थियों को आवेदन एवं दस्तावेजीकरण में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। ◆ बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), नगर आयुक्त सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी बैठक से जुड़े। #coordinationmeeting #DM #saran #chapra Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 8, 2026
BEL निर्मित M 2 मॉडल के मशीनों की हुई प्रथम स्तरीय जांच, नगरपालिका उप चुनाव में इनका होना है उपयोग, सुरक्षा प्रबंधों और प्रोटोकॉल के तहत पूर्ण किए गए कार्य, निर्वाचन की महत्ता के दृष्टिगत सभी रहे मुस्तैद.. छपरा.. बिहार नगरपालिका उप निर्वाचन के लिए प्रयुक्त होने वाली बेल निर्मित M2 मॉडल की मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य सोमवार को जिला स्कूल स्थित चिन्हित वेयरहाउस के परिसर में सम्पन्न हो गया. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अभियंता असलम ने मास्टर प्रशिक्षकों की सहायता से मशीनों की सूक्ष्मता से जांच पड़ताल की. EVM के मानक सुरक्षा प्रावधानों तथा FLC के दौरान अपनाए जाने वाले सभी जरूरी प्रोटोकॉल के तहत वेयरहाउस को खोला गया तत्पश्चात मशीनों के जांच की प्रक्रिया प्रारंभ की गई. जांचकर्ताओं ने सभी मशीनों की बारी बारी से जांच की. सर्वप्रथम मशीनों को भौतिक रूप से दुरुस्त किए गया, उनके खराब या क्षतिग्रस्त पार्ट्स बदले गए फिर बैलेट यूनिट को कंट्रोल यूनिट से जोड़ कर उनकी क्रियाशीलता की जांच की गई. आवश्यकतानुसार मशीनों की FLC -------------------------------------------- राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के निर्देशानुसार 40 सेट मशीनों अर्थात 40 BU एवं 40 CU की FLC का कार्य किया गया. ज्ञात हो कि उप निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण /जागरूकता को ध्यान में रखते हुए कुल मशीनों की संख्या का आवश्यकतानुसार आकलन कर 40 जोड़े मशीनों की FLC करने का निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया था जांच में अपनायी गयी प्रक्रिया --------------------------------------------- FLC के क्रम में कंट्रोल यूनिट के कैंडिडेट सेट बटन क्लोज, रिज़ल्ट, क्लियर एवं बैलट बटन के गतिशील होने की जांच की गयी साथ ही बिजी लैंप, बीप की आवाज, ग्रीन ऑन एलईडी लाइट, ऑन ऑफ स्विच के सक्रियता का भी परीक्षण किया गया. वहीं बैलेट यूनिट के रेडी ग्रीन एलईडी, रेड एलईडी, सभी 16 बटन, वायर आदि की सक्रियता जांची गई साथ ही ऊपर नीचे के लैचेज, बैलेट पेपर कम्पार्टमेंट स्क्रीन, आदि को भी परखा गया. इसके उपरान्त FLC OK एवं FLC NOT OK मशीनों के ऊपर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के प्रतिनिधि पदाधिकारी एवं BEL के अभियंता के हस्ताक्षरयुक्त स्टीकर चिपकाये गये. तत्पश्चात सभी मशीनों को मोबाइल ऐप के माध्यम से स्कैन कर राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया गया. इन मशीनों का नगरपालिका उप चुनाव में होना है उपयोग ------------------------------------------------------ विदित हो कि सारण जिला के परसा बाजार नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 एवं 7 तथा दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में वार्ड सदस्य पद के लिए उप चुनाव होना है. यहां वार्ड सदस्य की मृत्यु के उपरांत रिक्त हुए सीट पर उप निर्वाचन निर्धारित है. दोनों स्थानों पर कुल 6 मतदान केंद्रों पर उक्त ईवीएम से मतदान कार्य संपन्न कराया जाएगा. वेयरहाउस में भंडारित कर किया गया सील -------------------------------------------------------- अंत में सभी M 2 EVM मशीनों को वेयरहाउस में निर्दिष्ट स्थान पर भंडारित करते हुए पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की उपस्थिति में सील बंद किया गया. इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) शशि कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता आलोक राज, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रवि प्रकाश, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तारणी कुमार, बीसीओ सदर छपरा कमलेश कुमार, चंद्रशेखर कुमार, गोविंद नारायण, सूरज कुमार, अमरेंद्र कुमार, एकरामुल हक, पवन कुमार, गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे. #nagarpalikabyelection #EVM #FLC #saran #chapra Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 8, 2026